अयोध्या, नवम्बर 19 -- अयोध्या संवाददाता। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्म जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर इकाई की ओर से स्त्री शक्ति दिवस संगोष्ठी आयोजन किया गया। साकेत महाविद्यालय इकाई की ओर से आयोजित संगोष्ठी में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति एवं उनके द्वारा किए गए योगदानों को स्मरण किया गया। अपने उद्बोधन में प्रो.पूनम जोशी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं,बल्कि भारतीय नारी शक्ति,आत्मसम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक हैं। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका ने पूरे देश में स्वतंत्रता की ज्योति प्रज्ज्वलित की। महानगर मंत्री जयश्री रावत ने कहा कि वर्तमान समय में रानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष,नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित के प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.