अयोध्या, दिसम्बर 6 -- अयोध्या संवाददाता। राजकीय रेलवे पुलिस ने अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के पुराना माल गोदाम के सामने बनी पानी टंकी के पास से शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक के पास से चोरी का माल बरामद कर दो मामलों का खुलासा किया है। जीआरपी अयोध्या कैंट के प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि दर्ज मामले की विवेचना और कार्रवाई के लिए चौकी प्रभारी जीआरपी अयोध्या धाम उपनिरीक्षक चन्द्रमणि पाण्डेय और रामनारायण यादव की टीम ने जितेन्द्र लोना (25 वर्ष) निवासी ग्राम सेमउरखानपुर थाना हंसवर जिला अम्बेडकरनगर को पकड़ा है। इसके पास से एक मोबाइल व 1280 रूपये बरामद हुआ है। बरामद मोबाइल उसने साढ़े तीन माह पूर्व अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर बैठे एक व्यक्ति से चुराया था। जबकि चार माह पूर्व छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस में चलती ट्रेन के एसी ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.