अयोध्या, दिसम्बर 28 -- अयोध्या। रविवार को देवकाली स्थित एक लॉन में मौर्य विकास परिषद के द्वारा 22वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव कुमार कुशवाहा 'आईईएस'ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्धाटन किया। कार्यक्रम के संयोजक वीरेश्वर वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 620 प्रतिभावान छात्र/ छात्राओं को सम्मानित गया। कार्यक्रम के संरक्षक चन्द्र प्रकाश वर्मा ने बताया कि मौर्य विकास परिषद के द्वारा विगत 26 वर्षों से स्वजातीय प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता रहा है। मुख्य अतिथि शिव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में संस्था द्वारा मुद्रित वार्षिक पत्रिका स्मरिका का विमोचन भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...