अयोध्या, जनवरी 4 -- -अब अयोध्या से बाहर नहीं भेजने पड़ेंगे जांच सैंपल, समय व धन दोनों की होगी बचत अयोध्या, संवाददाता। अपराध की जांच के क्षेत्र में भी रामनगरी अयोध्या नई ऊंचाइयों को छूने जा रही है। यहां मंडल स्तरीय अत्याधुनिक बी-ग्रेड फॉरेंसिक साइंस लैब का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। लगभग 47 करोड़ रुपये की लागत से बाग बिजेसी के निकट में बन रही यह पांच मंजिला इमारत पुलिस की विवेचना को और त्वरित व सशक्त करेगी। यह लैब 10266 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैली हुई है और ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड पर इसका निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। पहले अयोध्या और आसपास के जिलों के जांच सैंपल्स को लखनऊ, आगरा या अन्य दूरस्थ फॉरेंसिक लैबों में भेजना पड़ता था, जिससे समय और सरकारी धन दोनों की बर्बादी होती थी। अब यह समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.