प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 6 -- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर कप्सा निवासी प्रसिद्ध सिंह का 25 वर्षीय पुत्र विकास सिंह अयोध्या गया था। वहां उसके चाचा चाचा रहते हैं। बाइक से जाते समय अयोाध्या से पहले दर्शन नगर के पास शुक्रवार शाम सात बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिवार को दी तो घर में कोहराम मच गया। विकास दो भाई, दो बहन बड़े थे। वह मुंबई में रहकर इलेक्ट्रॉनिक काम किया करते थे। पिता घर पर किसानी करते हैं। परिजन रात में ही अयोध्या चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...