अयोध्या, अक्टूबर 19 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौवें दीपोत्सव पर रविवार को कहा कि केवल अयोध्या धाम में 26 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित हो रहे हैं। अगर पूरे प्रदेश भर में गणना की जाए तो 1 करोड़ 51 लाख दीप अकेले दीपोत्सव में जल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल दीप नहीं हैं, यह दीप 500 वर्षों के अंधकार पर आस्था की विजय के प्रतीक भी हैं। इन 500 वर्षों में किस प्रकार के अपमान झेलने पड़े और किस प्रकार के संघर्षों से हमारे पूर्वज जूझे, यह दीप उसी के प्रतीक स्वरूप हैं। मुख्यमंत्री ने अयोध्या धाम के रामकथा पार्क में राम राज्याभिषेक के बाद संतों को सम्मानित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम यहां लाखों दीपों से अयोध्या धाम को जगमगा रहे हैं, तब हमें यह विस्मृत नहीं करना चाहिए कि इसी अयोध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.