अयोध्या, दिसम्बर 11 -- अयोध्या,संवाददाता। समाजवादी पार्टी में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अयोध्या जिले व महानगर दोनों की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने का पत्र जारी कर दिया। अचानक हुए इस फैसले से अयोध्या जिले के सपाइयों में खलबली मच गई है। सूत्रों के अनुसार,पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अयोध्या के नेताओं और कार्यकर्ताओं की अंदरूनी खींचतान तथा अनुशासनहीनता से नाराज चल रहे थे। संगठनात्मक कमजोरियों और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आखिरकार शीर्ष नेतृत्व ने कड़ा कदम उठाते हुए पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। निर्णय के बाद से ही सपा नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है। कई वरिष्ठ नेता लखनऊ में संपर्क साधने में जुट गए हैं,जबकि स्थानीय कार्यकर्ताओं मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.