संवाददाता, दिसम्बर 23 -- यूपी की रामनगरी अयोध्या में पहली बार सार्वजनिक स्थान पर तीन दिवसीय क्रिसमस फीस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सरयू तट पर स्थित इंडो-कोरियन पार्क में होगा। पहले दिन 24 दिसम्बर को दक्षिण कोरिया की महारानी सूरी रत्ना (हो) की 10 फीट ऊंची व 48 टन वजनी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह मूर्ति कोरिया गणराज्य की राजधानी सियोल से लाई गई है। इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा अनुबंधित संस्था अयोध्या क्रूज लाइन ने 12 लाख की कस्टम ड्यूटी का भुगतान किया है। क्रूज लाइन के निदेशक राहुल शर्मा ने बताया कि यह कस्टम ड्यूटी दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के दृष्टिगत मिली छूट के बाद निर्धारित की गयी थी। इसमें ट्रांसपोर्टेशन चार्ज भी शामिल हैं। फिलहाल तुगलकाबाद दिल्ली से यह मूर्ति अयोध्या पहुंच गयी है। देर रात तक इसको यथास्थान पर इंस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.