उन्नाव, जनवरी 22 -- चकलवंशी। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तृतीय वर्षगांठ पर प्राचीन राम लक्ष्मण जानकी मंदिर में सफीपुर के गांव अटवा में राम चरित मानस पाठ के साथ हवन-पूजन का आयोजन हुआ। यहां मानस पाठ का शुभारंभ विद्वान आचार्यों के द्वारा कराया गया। गुरुवार पाठ समापन के बाद पूजन आरती हवन कन्या भोज संग विशाल भण्डारा भी आयोजित हुआ। आचार्य राज प्रकाश बाजपेई शास्त्री ने बताया कि 22 जनवरी अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्रांगण भगवान श्रीराम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान आचार्य बिमल बाजपेई, विनय बाजपेई, विशाल शुक्ला, ओमजी मिश्रा प्रशांत तिवारी, अविनाश मिश्रा, राम शरण बाजपेई,पूज्य संत नारायण स्वामी, पूज्य संत राम स्वरूप ब़हम्चारी, कुलदीप बाजपेई आदि रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.