नई दिल्ली, मार्च 31 -- वर्ष प्रतिपदा के साथ अयोध्या में श्रीराम नवमी महोत्सव का शुभारम्भ हो गया है। इस अवसर पर राम मंदिर में कलश स्थापना के साथ वाल्मीकि रामायण व श्रीराम चरित मानस का नवाह्न पारायण शुरू हो गया। इसके साथ श्रीराम मंत्र से आहुतियां भी देनी शुरू हो गई है। इस बीच राम मंदिर परिसर को विद्युत दीपमालाओं से करीने से सुसज्जित किया गया है। इसके अलावा भव्यता के साथ सुग्रीव किला व अंगद टीला पर आर्टीफिशियल फूलों से अत्यंत आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया है। उधर, राम मंदिर में रामनवमी के अवसर पर सूर्य किरणों से अभिषेक की तैयारियां भी पूरी हो गई है। सीबीआरआई के वैज्ञानिकों की टीम इस तैयारी में लगी है। टीम के वैज्ञानिक अयोध्या में ही डेरा डाले हुए हैं। जानकारी के अनुसार नवमी तिथि के पहले किसी भी तिथि पर ट्रायल या परीक्षण कर सकते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.