अयोध्या, जून 13 -- अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के साथ राम दरबार का दर्शन भी शुक्रवार से अचानक शुरू हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही श्रद्धालु गदगद नजर आए। शुक्रवार को अचानक तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय ने पुलिस अधीक्षक सुरक्षा बलरामाचारी दुबे के साथ बैठक के बाद दर्शन शुरू करने के निर्णय पर अपनी मुहर लगा दी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख न्यासी डा. अनिल मिश्र ने फोन पर हुई बातचीत में स्वीकार किया कि निर्णय शाम को होने के कारण दो अलग-अलग स्लाट सायं 5 से 7 व 7 से 9 बजे के लिए कुछ पास दर्शन के लिए उपलब्ध कराए गये हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अभी तक जिस तरह से रामलला के दर्शन करके लिए सुगम दर्शन पास एवं विशिष्ट दर्शन पास जारी होते थे, उसी तरह से रामलला के साथ-साथ राम दरबार के दर्शन पास भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.