जाना बाजार, मार्च 14 -- यूपी के अयोध्या में होली के दिन भीषण हादसा हो गया। चौरे बाजार हैदरगंज मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा राम के पास शुक्रवार शाम बाइक सवारों को एसयूवी गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एसयूवी में आग लगा दी। हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा हैदरगंज थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार चौरे बाजार हैदरगंज मार्ग पर शुक्रवार की शाम एक एसयूवी चौरे बाजार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एसयूबी चालक ने एक साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल चालक पारा राम निवासी अंकित 20 वर्ष घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने हादसा करके भाग रही एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.