अयोध्या, जून 9 -- अयोध्या,संवाददाता।जनपद मे बिजली चोरी से परेशान विद्युत विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक ट्रांसफार्मरों पर डीटी मीटर 'डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर मीटर लगाए जाएंगे। इससे जनपद मे बिजली की खपत और आपूर्ति के बीच के अंतर को विद्युत विभाग कर्मी जानकर कार्रवाई कर सकेंगे। लगवाए जा रहे डीटी मीटर से हर ट्रांसफार्मर बिजली की खपत की निगरानी आसान होगी। पॉवर कॉर्पोरेशन, ट्रांसफार्मर से सप्लाई की गई और खपत की गई बिजली का हिसाब रख पाएगा। डीटी मीटर से मिले इस आंकड़े को घरों और दुकानों के मीटर की रीडिंग से मिलाया जाएगा। डीटी मीटर व घरों और दुकानों के मीटर से इस्तेमाल की गई बिजली का मिलान किया जाएगा। दोनों के मिलान में अंतर मिलने पर संभावित चोरी का पता चल जाएगा कि चोरी किस क्षेत्र में हो रही है। उपखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.