अयोध्या, जुलाई 1 -- पश्चिमी यूपी में कांवड़ मार्ग पर यशवीर महाराज और उनके वालंटियर दुकानों पर चेकिंग अभियान चला रहे हैं। इस अभियान को पहचान अभियान नाम दिया गया है। इस बीच अब अयोध्या में नागा साधु दुकानों पर प्रसाद की शुद्धता की जांच करेंगे। इसके लिए औचक छापेमारी करने के लिए निर्वाणी अखाड़ा ने टीम का गठन कर दिया है। सावन माह में कांवड़ियों के आगमन और झूला मेला को देखते हुए अखाड़े के निर्णय का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए अखाड़े के नागा साधुओं व व्यापारी नेताओं की संयुक्त टीम गठित की गई है जो आकस्मिक निरीक्षण करके प्रसाद की गुणवत्ता की जांच करेगी और कार्यवाही के लिए भी अपनी संस्तुति प्रदान करेगी। बताया जाता है कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से हनुमानगढ़ी में उच्च गुणवत्ता युक्त प्रसाद (लड्डूओं) का भोग लगाने और प्रसाद चढ़ाने की कवायद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.