संवाददाता, फरवरी 5 -- अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना शिवदासपुर चौराहे से आगे कृषि विज्ञान केंद्र के पास हुई, जहां बीकापुर से शहर की ओर जा रही कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। घटना दोपहर करीब सवा एक बजे की बताई जा रही है। कार में अचानक धुआं उठता देख चालक और अन्य सवारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वाहन रोक दिया और कूदकर बाहर निकल आए, जिससे सभी की जान बच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। सड़क के बीचोंबीच कार में आग लगने से यातायात प्रभावित हुआ और मौके पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पूरा कलंदर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.