विशेष संवाददाता, अक्टूबर 19 -- मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2025 का 9वां संस्करण एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। भगवान राम के आगमन की खुशी में राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। सरयू तट पर 2100 वेदाचार्यों द्वारा महाआरती और मंत्रोच्चार रामनगरी में नई ऊर्जा का संचार करेगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में जब पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से इस आयोजन का प्रारंभ हुआ था, तब अयोध्या में लगभग 1.71 लाख दीपक जलाए गए थे। इस दीपोत्सव में हम अयोध्या में 26 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। दीपोत्सव के पहले आयोजन से नौवें संस्करण तक में दीयों की संख्या में करीब 15 गुना तक वृद्धि हुई है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.