अयोध्या, नवम्बर 28 -- अयोध्या। अयोध्या दर्शन-पूजन करने आई मुंबई निवासी के महिला श्रद्धालु का जेवरात गायब हो गया। पीड़िता ने आरजेबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। शिकायत में महाराष्ट्र प्रान्त के वेस्ट मुंबई,गोरेगांव स्थित उन्नत नगर रोड,भवानी मंदिर के सामने निवासी किरण रामनुज सोनी पत्नी रामनुज सोनी का कहना है कि वह राममंदिर दर्शन करने जाते समय उसने जूता-चप्पल के साथ अपना पर्स लॉकर में जमा किया था। वापस लौटने पर पर्स लेने के बाद उसमें रखा सोने की चेन और हीरे की दो अंगूठी गायब मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...