हल्द्वानी, जनवरी 8 -- हल्द्वानी। काठगोदाम शीशमहल में रहने वाली दिव्यांशी गुसाईं ने बीते दिनों अयोध्या में आयोजित महोत्सव में शास्त्रीय गायन में पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। अयोध्या राम मंदिर की दूसरी वर्षगाठ पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभर के कलाकारों ने हिस्सा लिया। दिव्यांशी ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने नैनो में बदरा छाए.. गीत की प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस पर उन्हें गायन प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला। आयोजन समिति ने उनको सम्मानित किया। दिव्यांशी बाल संसार स्कूल काठगोदाम में कक्षा 9 की छात्रा है। वह अब तक कई प्रतियोगिताओं में ट्रॉफी जीत चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...