अयोध्या, जनवरी 3 -- अयोध्या,संवाददाता। मंगल पांडे वार्ड स्थित रीडगंज में 57.94 लाख रुपये की लागत से स्थापित ट्यूबवेल का लोकार्पण महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने शुक्रवार को समारोह पूर्वक किया। महापौर ने बताया कि नगर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है,उसी कड़ी में रीडगंज में एक ट्यूबवेल की स्थापना की गई है। इससे मंगल पांडे वार्ड तथा आसपास के छह वार्ड की पेयजल व्यवस्था और सुदृढ़ हो सकेगी। इस मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता वार्ड के पार्षद एवं उपसभापति राजेश गौड़ ने की। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि इस मौके पर पार्षद चंदन सिंह,विशाल पाल,रमाशंकर निषाद,महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव,सहायक अभियंता जय कुमार और अवर अभियंता अनू जायसवाल के अलावा स्थानीय नागरिकों में भाजपा के मंडल अध्यक...