अयोध्या, जनवरी 2 -- अयोध्या, संवाददाता। प्रदेशीय समन्वय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए अयोध्या मंडल की टीम का गठन गुरुवार को किया गया। खेल निदेशालय के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता सात से 12 जनवरी तक मेरठ में आयोजित होगी। इस प्रदेशीय समन्याय सबजूनियर बानिका प्रतियोगिता में अयोध्या मण्डल की तरफ से प्रतिभाग यह चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। मण्डलीय चयन ट्रायल्स में सुलतानपुर अमेठी, बाराबंकी एवं अम्बेडकरनगर से कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित की गई बालिका खिलाड़ियों में श्रेया मौर्या अम्बेडकरनगर, अक्रुणिमा वर्मा अम्बेडकरनगर, अंशिका अम्बेडकरनगर, फिरदौश फातिमा अम्बेडकरनगर, कहकशा अम्बेडकरनगर, प्रिया प्रजापति बाराबंकी, खतीजा बाराब...