अयोध्या, दिसम्बर 17 -- अयोध्या संवाददाता। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को दूसरी पहर एक विवाहिता अपने किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिली है। मामले की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़वा शव को फंदे से उतरवा पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। बताया गया कि मृतका सुनीता (28 वर्ष) पत्नी संदीप कुमार मूल रूप से खंडासा थाना क्षेत्र के ढोली असकरन गांव की निवासी थी। वह अयोध्या कोतवाली के बाबा का पुरवा में बालकराम के यहां कमरा लेकर किराये पर रहती थी और मजदूरी करती थी। बुधवार को दूसरी पहर पुलिस को सूचना दी गई कि वह अपने कमरे में फंदे से लटकी है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़वाया। तो वह दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। चौकी प्रभारी रानोपाली बृजभूषण पाठक ने बताया कि मजदूरी करने वाली एक महिला का शव फंदे से लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के...