बदायूं, मार्च 24 -- अयोध्या की साइबर क्राइम पुलिस ने ठगी के एक मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। रविवार जरीफनगर क्षेत्र के गांव रामपुर टप्पा वैश्य गांव में पहुंची अयोध्या की साइबर क्राइम पुलिस ने छापेमारी कर गांव के रहने वाले मोहित नाम के युवक को गिरफ्तार किया। मोहित के खिलाफ ठगी से जुड़ा मामला दर्ज बताए जा रहा है। जरीफनगर थाना पुलिस ने बताया कि मोहित पर थाना उघैती व सहसवान कोतवाली में पहले से ठगी व अन्य मामले में केस दर्ज हैं। अयोध्या साइबर क्राइम पुलिस को इस मामले में मोहित की संलिप्तता के सबूत मिले थे, जिसके बाद टीम ने जरीफनगर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। फिलहाल मोहित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने ने बताया कि मोहित ऑनलाइन ठगी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल रहा है। साइबर क्राइम पुलिस को उसके बैंक खातों और लेनदेन से जुड़ी अहम जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.