बदायूं, अक्टूबर 13 -- बिल्सी। गोशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के मंच पर शनिवार की रात लंकापति रावण पर विजय और असुरों का संहार करने के बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता का अयोध्या आगमन हुआ। अयोध्या लौटने पर वहां के लोगों ने पुष्प वर्षा और आरती उतार कर भगवान राम का स्वागत किया। मैदान पर रावण दहन के बाद नगर के मोहल्ला संख्या तीन स्थित रघुनाथ जी महाराज मंदिर पर श्रीराम और भरत का मिलाप देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लंका पर विजय के बाद अयोध्या लौटने पर राम और भरत के मिलन को देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। इससे पहले नगर के मुख्य बाजार में भरत का भव्य ढोला निकाला गया। जो मोहल्ला संख्या तीन पंहुचा। इसके बाद रामलीला मंच पर भगवान राम का राज्यभिषेक किया गया। मंचन के दौरान विनोद पालावील, उमेश चंद्र गुप्ता, अजीत सिंह गूर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.