अयोध्या, जनवरी 10 -- अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर सद्दाम कुरैशी (25 वर्ष) निवासी वजीरगंज नेवातीपुरा कोतवाली नगर और मो.आसिफ अंसारी निवासी बहेलिया टोला कोतवाली नगर को दुराचारी घोषित करते हुए इनके आपराधिक इतिहास के अनुरूप अ प्रकार की हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस का कहना है कि सद्दाम कुरैशी के खिलाफ कोतवाली अयोध्या में जुआ अधिनियम व बाराबंकी जिले के जैदपुर थाने में गैगेंस्टर चोरी-बरामदगी व आयुध अधिनयम के पांच तथा सफदरगंज में एक मामला दर्ज मिला है। वहीं आसिफ के खिलाफ बाराबंकी के जैदपुर थाने में गैगेंस्टर समेत चोरी-बरामदगी के पांच मामले दर्ज मिले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...