नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- अयोध्या में इस साल होने वाला दीपोत्सव बेहद खास होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन के गवाह देशी के साथ ही विदेशी मेहमान भी बनेंगे। इसके अलावा केंद्र व विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के संस्कृति विभाग के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य देशों को भी आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। यह कहना है प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव-2025 एक अलग छाप छोड़ेगा। रामनगरी 26 लाख दीयों से जगमगाएगी। नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। जयवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के पर्यटन, संस्कृति एवं भारतीय विदेश मंत्रालय सहित अन्य अधिकारियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संस्कृति विभाग के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.