लखनऊ, फरवरी 6 -- रहीमाबाद। दंडवत करते हुए अयोध्या धाम यात्रा पर निकले हरदोई, संडील के नानकखेड़ा गांव के ब्रजेश कुमार का शुक्रवार को मलिहाबाद के भतोइया गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ ब्रजेश का अभिनंदन किया। करीब 200 किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना की। ब्रजेश सनातन धर्म के प्रचार और हिंदू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से दंडवत यात्रा पर निकले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...