अयोध्या, नवम्बर 28 -- अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डॉ. उमेश चंद्र,जो कि वर्तमान में कीट विज्ञान विभाग के प्राध्यापक और विभागाध्यक्ष हैं,उन्हें यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह निर्णय बीज उत्पादन कार्यक्रम को त्वरित गति से संचालित करने के उद्देश्य से लिया गया है। डॉ. उमेश चंद्र को उनके मौजूदा दायित्वों के अतिरिक्त,आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्र में वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सहित संयुक्त निदेशक बीज विज्ञान एवं प्रक्षेत्र तथा प्रभारी अधिकारी फसल अनुसंधान केंद्र मसौधा,अयोध्या का दायित्व दिया गया है। इस आशय का आदेश कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण डॉ.सुशांत श्रीवास्तव द्वारा जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...