अयोध्या, नवम्बर 15 -- अयोध्या संवाददाता। कैंट थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र निवासी के ट्रक के मालिक से हुई साढ़े 18 लाख रूपये की धोखाधड़ी और ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि दर्ज मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक कमलेश कुमार की पुलिस टीम ने वीरेन्द्र सिंह (53 वर्ष) निवासी मारापुर पट्टी थाना आसपुर देसरा जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है। इसकी ओर से अपने बच्चों के नाम पर एक फर्म का संचालन किया जा रहा है और ट्रक मालिक से ठगी गई साढ़े 18 लाख रूपये की रकम इसी के फर्म के बैंक खाते में मंगाई गई थी। इसी ने रकम को बैंक से निकाला था औरर झोले में रखकर ले गया था। 31 अक्टूबर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.