अयोध्या, जनवरी 3 -- मवई,संवाददाता। मवई पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधी को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आया अभियुक्त लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और उसके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गोकशी व नशे के कारोबार पर करारा प्रहार माना जा रहा है। मवई थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नेवरा स्थित ईदगाह मोड़ के पास लालू बाग के निकट एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज रामदास नगर आयुष यादव,हेड कांस्टेबल संतोष सरोज,कांस्टेबल अनूप चौधरी व अंगद यति मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा,...