लखनऊ, जनवरी 31 -- अयोध्या जेल से दो बंदियों के फरार होने के मामले में डीजी जेल पीसी मीणा ने डिप्टी जेलर राजू उर्फ राजदीप, प्रधान बंदी रक्षक प्रभुनाथ कुमार और बंदी रक्षक दीपक कुमार पांडेय को भी निलंबित कर दिया है। इन तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। अयोध्या जेल से दो बंदी गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज और शेर अली 28 जनवरी की रात बैरक में सेंध लगाकर भाग निकले थे। इन दोनों पर हत्या, डकैती, दुष्कर्म और जानलेवा हमले के कई मुकदमे दर्ज हैं। इस प्रकरण को कारागार मुख्यालय ने संज्ञान लेकर पहले दिन ही जेलर जितेंद्र यादव समेत 11 जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया था। इस मामले में एक और जांच रिपोर्ट पर डिप्टी जेलर समेत तीन और कर्मियों को निलंबित किया गया। अब तक इस मामले में 11 जेलकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.