अयोध्या, जनवरी 10 -- अयोध्या संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में रामपथ पर एक कार ने कैंट थाना केचीता दस्ते को टक्कर मार दी। हादसे में दस्ते पर तैनात दरोगा घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। प्रकरण में शिकायत पर पुलिस ने सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायत में चीता दस्ते पर तैनात कैंट थाने के उपनिरीक्षक आशु प्रताप सिंह का कहना है कि रात में वह मीरनघाट चौकी से निकले और क्षेत्र में गश्त करते हुए रामपथ से वापस चौकी जा रहा था। इसी दौरान एलआईसी के पास एक कार के चालक ने ओवरटेक करने के बाद अचानक अपनी गाड़ी मोड़ दी जिसके कारण टक्कर हो गई। हादसे में वह घायल हो गया और सरकारी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। प्रतिवाद करने पर कार चालक ने धमकी दी। नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जनकारी पर घायल दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गय...