फिरोजाबाद, दिसम्बर 6 -- फिरोजाबाद। अयोध्या के विवादित ढांचे के विध्वंस की बरसी और संविधान रचियता के परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को जिले भर में सतर्कता रही। तिराहा, चौराहों से लेकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात रहे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। धार्मिक स्थलों पर विशेष नजर रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कानून व्यवस्था शहर को जोन और सेक्टरों में बांट दिया। साथ ही रसूलपुर, बीपीएल ग्राउंड, जाटवपुरी चौराहा, नगला बरी चौराहा के अलावा नालबंद चौराहा, छोटा चौराहा और सदर बाजार में पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात कर दिए। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.