अयोध्या। संवाददाता, मार्च 31 -- अयोध्या के राम मंदिर में राम नवमी पर्व पर सूर्य तिलक की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सीबीआरआई के वैज्ञानिकों की टीम की ओर से सोमवार को ट्रायल होना था लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। इसके पीछे वैज्ञानिकों की टीम का मंदिर देर से पहुंचना और रामलला का कपाट बंद होना कारण बताया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र का कहना है कि वैज्ञानिकों की टीम को अपनी जिम्मेदारियों का अहसास है और वह पूरी लग्न से काम को अंजाम देने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व पर सूर्य तिलक तय है इसलिए वैज्ञानिक अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित योजना में वैज्ञानिकों को अलग-अलग चरणों में काम करना होता है इसलिए ट्रायल या परीक्षण कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने बताया कि सूर्य व चंद्र की अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.