फरीदाबाद, फरवरी 7 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में थीम राज्य उत्तर प्रदेश के पवेलियन का धार्मिक वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पवेलियन में अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान मूर्ति की प्रतिकृति स्थापित की गई है। इसकी सुबह और शाम को आरती भी होती है और पर्यटक अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान की प्रतिमा को भेंट भी अर्पित करते हैं। सूरजकुंड मेले के थीम स्टेट उत्तर प्रदेश के पवेलियन में अयोध्या से लाई गई भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी हुई है। इस मूर्ति के दर्शन के लिए दिनभर पर्यटकों का तांता लगा रहता है। सुबह और शाम यहां नियमित रूप से आरती का आयोजन किया जाता है, जिसे बिहार के भागलपुर स्थित गांव संदैला से आए पुजारी बलभद्र झा विधि-विधान से संपन्न कराते हैं। आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.