गोंडा, फरवरी 14 -- नवाबगंज, संवाददाता। अयोध्या के स्वर्गद्वार मोहल्ले के रहने वाले कुलदीप मौर्या पुत्र राजेश मौर्या ने शनिवार को थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुलदीप की तहरीर के मुताबिक शनिवार को दिन में तीन बजे के आसपास जमीन का व्यवसाय करने वाले लालमनी यादव निवासी दुर्गा गंज माझा ने उसे कटरा शिवदयालगंज तिराहे पर मुलाकात के लिए बुलाया था । करीब चार बजे जब दुबारा बात हुई तो लालमनी ने उसे कटरा शिवदयालगंज स्थित शटर वाली दुकान पर बुलाया। जब मैं वहां पंहुचा तो वहां पहले से ही चार अज्ञात व्यक्ति बैठे थे। सभी विपक्षी एक राय होकर उसे अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर डंडे और सरिये से मारकर बेहोश कर दिए। विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच कराई जा रही है।...