बस्ती, सितम्बर 29 -- विक्रमजोत (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती के छावनी थानाक्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मझौवा दूबे गांव के पास शनिवार की रात करीब 12 बजे हुए सड़क हादसे में 19 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ऊपर से दर्जनों वाहन गुजर जाने के कारण शव क्षत-विक्षत हो गया। रविवार सुबह राहगीरों की सूचना पर छावनी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छावनी थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान अंशु सिंह पुत्र मुन्ना सिंह निवासी सिटी कॉलोनी, मकबरा थाना फतेहगंज, अयोध्या के रूप में हुई है। दुर्घटना की जानकारी पीआरवी पुलिस को हुई। सूचना पर परिजन भी पोस्टमार्टम पहुंच गए। परिजनों ने छावनी पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.