प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज। माघ मेला के अंतिम चरण में राम जानकी मंदिर (बलुआघाट) खालसा में मंगलवार को अयोध्या के 1008 महामंडलेश्वर मदन मोहन दास का महंत का पट्टाभिषेक किया गया। श्री राम जानकी मंदिर बलुआ घाट खालसा के महंत रहे निमिया का निधन होने के बाद से इस खालसा में कोई भी महंत नहीं बनाया गया था। उनके स्थान पर सुदामा दास को प्रभार दिया गया था। महंत बनने के बाद राम मोहन दास ने बताया कि राम जानकी मंदिर प्राचीन है। अयोध्या पीठ के महामंडलेश्वर निमिया महाराज ही इस खालसे के महंत थे। जिन्होंने पूरी निष्ठा और अपने तप से कई सिद्धियां प्राप्त की थी। माघ मेला हो या फिर कुंभ अर्ध कुंभ महाकुंभ मेले में लगने वाले शिविर में तमाम जगहों के संत शिविर में रहते थे और साधना करते हुए अपने कल्पवास को पूरा करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.