अयोध्या, जनवरी 1 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। रामनगरी अयोध्या में नए साल की धूम है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या अयोध्या धाम में दिख रही है और राम मंदिर, हनुमानगढ़ी,कनक भवन, दशरथ भवन में श्रद्धालुओं की लंबी कतार है। सरयू तट पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई. वहीं पर्यटकों का हुजूम दर्शन के बाद सेल्फी लेने की होड़ में लगा रहा, खासकर लता चौक, राम की पैड़ी एवं गुप्तार घाट पर युवाओं की अच्छी संख्या देखी गई। राम मंदिर में सुबह मंगला आरती के समय से भक्तों की लाइन जन्मभूमि पथ पर लग गई। वहीं हनुमानगढ़ी में भी लंबी कतार भोर से ही लगी हुई है। हनुमानगढ़ी तिराहे तक भक्तों का रेला देखा गया। दूर-दूर से आए भक्त प्रभु श्री राम के जयकारे लगा रहे हैं। जय श्री राम के उद्घोष से समूचा क्षेत्र गूंज रहा है। दोपहर 12:30 तक एक लाख से अधिक भक्तों ने रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.