लखनऊ, जनवरी 3 -- अयोध्या में अवैध खनन पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे खान निरीक्षक पाठक चंद्रशेखर रामानुज को निलंबित कर दिया गया है। भूतत्व व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव व निदेशक माला श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या में तैनात खान निरीक्षक पाठक चंद्रशेखर रामानुज को दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, अवैध खनन व अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण रखे जाने में नाकाम रहने पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। अवैध खनन व अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। कहीं भी किसी भी स्तर पर यदि कोई विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उप खनिजों के अवैध खनन अथवा अवैध परिवहन मे संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.