धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, रविकांत झा गैंगस्टरों की मौत के बाद उनके गुर्गे झारखंड पुलिस के लिए नई चुनौती बन रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर खुलेआम बदले की धमकियां दी जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या महराजगंज रामपुर माया बाजार निवासी व यूपी पुलिस के कांस्टेबल शिव कुमार शुक्ला का पुत्र आशीष शुक्ला उर्फ सत्यम उर्फ प्रिंस ने वीडियो जारी कर गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या का बदला लेने की धमकी दी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इसके सत्यापन में जुट गई है। यूपी एसटीएफ भी अमन गिरोह के सदस्यों की खोजबीन में जुटी है। आशीष शुक्ला का वीडियो तब सामने आया, जब किसी शंकर सिंह (छद्म नाम) के नाम का पर्चा फेंक कर झरिया विधायक रागिनी सिंह के घर सिंह मेंशन में एक फरवरी की रात हुई बमबाजी की जिम्मेवारी ली गई। पर्चा भेजने वाले का तो सत्यापन नहीं हो सका, लेकि...