नई दिल्ली, मई 28 -- यूपी के अयोध्या में थप्पड़बाज महिला दरोगा पर ऐक्शन हुआ। श्रीराम जन्मभूमि थाना क्षेत्र में महिला दरोगा और ई रिक्शा चालक के बीच विवाद के बाद अभद्रता के मामले में एसएसपी ने कार्रवाई की है। महिला दरोगा को लाइन हाजिर किया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी अयोध्या के हवाले की गई है। दरअसल, महिला दरोगा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। राम जन्मभूमि थाना पर तैनात महिला उप निरीक्षक शिखा सिंह का थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी के निकट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में महिला उप निरीक्षक एक ई रिक्शा चालक से अभद्रता करती दिखी थी। थप्पड़बाजी करती दिखी। साथ ही मामले में हस्तक्षेप करने पर एक युवक का कॉलर पकड़ युवक के साथ अभद्रता हुई थी। प्रकरण में पुलिस ने मामला प्रतिबंधित क्षेत्र में ई रिक्शा संचालन का बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.