हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 25 -- मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौराधाम को अध्योध्या की तर्ज पर विकसित किए जाने को लेकर राज्य सरकार ने बिहार हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम 1950 में संशोधन किया है। इस संशोधन को अध्यादेश के माध्यम से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अधिनियम में संशोधन के बाद अब राज्य सरकार सीतामढ़ी के पुनौराधाम मंदिर के विकास के लिए योजना बना सकेगी। इसमें इसकी भूमि और सभी परिसंपत्तियों का प्रशासन भी शामिल है। अध्यादेश लागू होने के बाद पुनौराधाम मंदिर की वर्तमान न्यास समिति भंग मानी जायेगी। विधि विभाग की ओर से जारी अध्यादेश के गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक धार्मिक न्यास अधिनियम की धारा 32 में संशोधन करते हुए यह प्रावधान किया गया है कि पुनौराधाम मंदिर को राष्ट्रीय महत्व का धार्मिक व पर्यटन आकर्षण बनाने के लिए अब राज्य सरकार यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.