अयोध्या, सितम्बर 19 -- अयोध्या, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे 'वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के समर्थन में गुरूवार को जिला एवं महानगर कमेटी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा जनभागीदारी भी रही। अभियान का शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि जनता के साथ हुए विश्वासघात को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और जनता की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि जनता का वोट चोरी कर सत्ता में बने रहना लोकतंत्र की हत्या है। हस्ताक्षर अभियान से जनता को जागरूक किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.