अयोध्या, दिसम्बर 24 -- अयोध्या संवाददाता। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर लखनऊ से निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा प्रयागराज व सुल्तानपुर होते हुए मंगलवार को जनपद पहुंची। स्थानीय अधिवक्ताओं के साथ अपनी मांग के समर्थन में यात्रा में शामिल अधिवक्तओं ने प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा कानूनन बनाने की मांग दोहराई। यात्रा का नेतृत्व कर रहे आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार विधानसभा के जरिये अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के लिए संकल्प प्रस्ताव पारित कराये। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कर्मचारियों व शिक्षकों की भांति प्रदेश भर के अधिवक्ताओं का सामूहिक स्वास्थ्य बीमा कराए जाने और बुजुर्ग अधिवक्ताओं को पेंशन तथा युवा अधिवक्ताओं प्रोत्साहन के त...