लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, संवाददाता। लाभांश बढ़ाये जाने की मांग को लेकर ईको गार्डेन में लगातार जारी धरना प्रदर्शन के आठवें दिन बुधवार को अयोध्या और चित्रकूट मंडल के कोटेदारों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के संरक्षक इन्द्र नारायण मिश्रा के नेतृत्व में कोटेदारों ने 200 रुपये प्रति कुंतल का लाभांश दिए जाने की मांग को उठाया। कोटेदारों ने ईको गार्डेन के बाहर निकल कर मार्च निकलने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने गेट बंद कर कोटेदारों को बाहर नहीं निकलने दिया। ऑल इण्डियन फेयर प्राइश शॉप डीलर ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी, उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मेहरोत्रा ने कहा कि कोटेदारों की मांग नहीं माने जाने तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर बाराबंकी की जिलाध्यक्ष रीता वर्म...