अयोध्या, दिसम्बर 30 -- अयोध्या संवाददाता। नगर कोतवाली के हौसिला नगर सिविल लाइन निवासी एक रेल कर्मी के साथ साढ़े 16 लाख रूपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। प्रकरण में आईजी से शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस महानिरीक्षक को दी गई शिकायत में दिनेश कुमार त्रिपाठी पुत्र काशीनाथ त्रिपाठी का कहना है कि रेलवे विभाग से मिले सीयूजी नंबर पर ई चालान की एक एपीके फ़ाइल आई थी। गलती से उन्होंने फाइल खोल दी। इसके बाद साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर भारतीय स्टेट बैंक के योनो एप की मदद से 15 लाख रूपये का लोन करवा लिया और खाते से एक लाख 31 हजार 500 रूपए भी निकाल लिया। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर फोन कर 16 लाख लगभग 16 लाख 50 हजार के ठगी की शिकायत दर्ज कराई। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि घटना लगभग दस दिन पूर्व की है। जांच कराई ...