लखनऊ, जुलाई 7 -- अयोध्या कैंट से आनंद विहार तक वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार से 20 कोच के साथ चलेगी। अब तक इसका संचालन 16 कोचों के साथ किया जा रहा था। इस रूट पर वंदे भारत के यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। 22425/22426 अयोध्या कैंट-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस में कोचों की संख्या बढ़ने से एक साथ 1400 से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। मौजूदा समय में 1100 से अधिक यात्री सफर करते हैं। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (बुधवार को छोड़कर) अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल के बीच तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का माध्यम बनी हुई है। अब 20 कोच के साथ इस ट्रेन में और अधिक यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा। यात्रियों की बढ़ती मांग को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.