मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तर बिहार की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस खाली-खाली चल रही है। रोजाना औसतन आधी से अधिक सीटें खाली रह जा रही हैं। इससे रेलवे को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। लोगों का कहना है कि अगर इस ट्रेन का परिचालन दो धार्मिक स्थलों को जोड़कर हो तो शायद ही सीटें खाली मिले। लोगों ने कहा कि 26501/02 वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन गोरखपुर की जगह अयोध्या और पाटलिपुत्र की जगह बनारस के बीच भाया मुजफ्फरपुर होना चाहिए। आईजी कॉलोनी के मिथिलेश मिश्रा, आनंदपुरी के चंदन कुमार, बैरिया के अशोक कुमार सिंह का कहना था कि वर्तमान में वंदे भारत गोरखपुर-पाटलिपुत्र के बीच चल रही है। इससे सामान्य यात्री नहीं जुड़ पा रहे है। इसका लाभ सिर्फ एक खास समूह के लोगों को हो रहा है लेकिन, इनकी संख्या भी दहाई में है। इनलोगों ने कहा कि ...