रांची, फरवरी 25 -- रांची जिला आपूर्ति कार्यालय ने अयोग्य राशनकार्ड धारकों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी है। आयोग्य होकर राशन कार्ड बनाकर इसका लाभ लेते पकड़े जाएंगे तो राशन के उठाव की कीमत के साथ ब्याज भी सरकार वसूलेगी। इसके अलावा एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए धावा दल (जांच टीम) का गठन कर दिया गया है। इस टीम में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, संबंधित क्षेत्र के पणन पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के अलावा जिला आपूर्ति कार्यालय रांची के सभी कर्मचारी को शामिल किया गया है। अयोग्य लोगों को एक महीने के अंदर अपना कार्ड खुद सरेंडर कर देना होगा। ऐसे लोगों को एक माह के अंदर अपना कार्ड सरेंडर करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ अप्रैल माह से जिला आपूर्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.