बिजनौर, दिसम्बर 3 -- चांदपुर। जेपी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 2 दिसंबर को गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित विधायक खेल स्पर्धा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल की वॉलीबॉल टीम ने उत्साह और टीम भावना के साथ खेलते हुए जीत हासिल की। अयान ने 200 मीटर दौड़ में सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर पहला स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में रुद्राक्ष ने सिंगल कैटेगरी में तृतीय स्थान और दूसरे वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करके अपनी बढ़िया खेल कला का प्रदर्शन किया। अक्षित और लतित के प्रदेश प्रतियोगिता के लिए चुनाव होना स्कूल के लिए एक और गर्व का क्षण बन गया। शॉट पुट स्पर्धा में मुकुल चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और स्कूल को पदक तालिका में एक और उपलब्धि दी। विद्यालय ...